उड़ने दो पतंग अभी तो बाकी है आसमान
उड़ने दो पतंग अभी तोह बाकी है उड़ान
दूसरी पतंगों का डर नहीं मुझे
बस हवाओं में लेहेराना है
तारों से भी दूर है मंजिल मेरी
अपना रास्ता बनाते हुए आगे निकल जाना है
उड़ने दो पतंग
अभी तो बाकी
है आसमान
उड़ने दो पतंग अभी तोह बाकी है उड़ान
मज़बूत और तेज़ है मांजा मेरा
किसी से भी लड़ जाऊँगा
अँधेरे का भी डर नहीं
रात में भी उड़ जाऊँगा
उड़ने दो पतंग
अभी तो बाकी है आसमान
उड़ने दो पतंग अभी तोह बाकी है उड़ान
कट भी गया तो कोई दुख नहीं
फिज़ा के साथ कही और पहुच जाऊँगा
जिसको भी मिला उसी के साथ उड़ जाऊँगा
उड़ने दो पतंग अभी तो बाकी
है आसमान ............
उड़ने दो पतंग अभी तो बाकी है उड़ान......